अजय चौधरी
1967 में जन्मे अजय चौधरी ने प्रारम्भिक शिक्षा अपने गृह जनपद एटा में प्राप्त की और उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का रुख़ किया। अंग्रेज़ी साहित्य में प्रथम श्रेणी में बी.ए. (ऑनर्स) और तदुपरान्त एम.बी.ए. किया। वर्ष 1996 में भारतीय पुलिस सेवा के सदस्य बने। ‘ए फ़ेयरवेल टू आर्म्स’ का हिन्दी अनुवाद इन्होंने किया है। वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी हैं।

Loading, please wait...
