अमितेश कुमार
हिन्दी रंग-आलोचना में सक्रिय अमितेश कुमार ने उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पाई और इन दिनों इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापक हैं। रंगमंच को समर्पित हिन्दी के पहले ब्लॉग ‘रंगविमर्श’ का वह लगभग एक दशक से सम्पादन कर रहे हैं। कुछ वर्ष एनडीटीवी इंडिया में भी कार्यरत रहे। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों की रंगमंच से संबद्ध संस्था ‘यूनिवर्सिटी थिएटर’ के ज़रिये भी वे अध्ययन-अध्यापन की नई दिशाएँ तलाश कर रहे हैं। ‘वैकल्पिक विन्यास’ उनकी प्रकाशित पुस्तक है। इस्मत चुग़ताई पर केन्द्रित पुस्तक ‘इस्मत आपा’ का उन्होंने सह-सम्पादन किया है। कई पत्रिकाओं के लिए अनुवाद भी किया है।

Loading, please wait...
