अरविन्द कुमार गुप्ता
अरविन्द कुमार गुप्ता, दी इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स (इंडिया), कलकत्ता में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आपने सन् 1974 में एम.एससी. (गणित) की उपाधि प्राप्त करने के पश्चात् सन् 1985 में मेरठ विश्वविद्यालय से क्रियान्वयन अनुसन्धान (Operations Research) में पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की। सन् 1992 में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से एम.बी.ए. की उपाधि तथा मानव संसाधन विकास में विशेष डिप्लोमा प्राप्त किया। आपके गणित एवं क्रियान्वयन अनुसंधान विषयों पर कई लेख देश-विदेश की विशिष्ट पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। लोकप्रिय विज्ञान के विभिन्न विषयों में विशेष रुचि। तत्सम्बन्धित दर्जनों लेख देश की विशिष्ट पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। इंजीनियरी तथा अन्य विषयों पर सात पुस्तकें प्रकाशित। अन्य पुस्तकें हैं : ‘इंजीनियरी गणित’, ‘विश्वसनीयता, इंजीनियरी तथा टेरोटैक्यालॉजी, ‘सिस्टम एनालिसिस डाटा-तरंगें तथा परिमाणात्मक विधियाँ’ आदि।

Loading, please wait...
