डॉ. सूर्यनारायण रणसुभे
डॉ. सूर्यनारायण रणसुभे का जन्म 7 अगस्त, 1942 को कर्नाटक में हुआ। उन्होंने हिन्दी में एम.ए., पी-एच.डी. किया। लम्बे समय तक (37 वर्ष) दयानन्द महाविद्यालय, लातूर (महाराष्ट्र) में हिन्दी साहित्य के अध्यापन से जुड़े रहे।
उन्हें साहित्य अकादेमी के 'अनुवाद पुरस्कार', महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कार, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 'सौहार्द पुरस्कार' समेत अन्य कई सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।

Loading, please wait...

