एलाङ्बम विजयलक्ष्मी
एलाङ्बम विजयलक्ष्मी का जन्म सन् 1971 में मोइराङ्खोम, इम्फाल, मणिपुर में हुआ। उन्होंने वनस्थली विद्यापीठ से हिन्दी साहित्य में एम.ए. तथा मणिपुर विश्वविद्यालय से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘समकालीन हिन्दी उपन्यास : समय से साक्षात्कार’, ‘उपन्यासों के सरोकार’, ‘मणिपुर : हिन्दी के विमर्श (समालोचना); पर्वत के पार, धरती, क्षितिज, ‘प्रतिशोध’ (मणिपुरी कहानियों का हिन्दी अनुवाद)। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हैं।
उन्हें ‘तुका म्हाणे साहित्य पुरस्कार’, ‘निर्मला देशपांडे स्मृति नागरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

Loading, please wait...
