फ़रनान्दो पैसोआ
एक पुर्तगाली कवि, लेखक, साहित्यिक आलोचक, अनुवादक, प्रकाशक और दार्शनिक पैसोआ का जन्म 13 जून, 1888 को लिस्बन, पुर्तगाल में हुआ था। पैसोआ 20वीं शताब्दी के महानतम कवियों में से एक माने जाते हैं। वे अल्बर्टो काइरो, अलवारो डी कैम्पोस, रिकार्डो रीस, बर्नार्डो सोरेस आदि सत्तर से ज़्यादा उपनामों से लिखते थे। ‘महारानी विक्टोरिया पुरस्कार’, ‘एंटेरो डी क्वेंटल अवार्ड’ आदि कई पुरस्कारों से सम्मानित पैसोआ पुर्तगाली भाषा के साथ-साथ अंग्रेज़ी और फ़्रेंच में भी लिखा करते थे। उनकी एक नहीं, कई कृतियाँ कालजयी हैं। उनका निधन 30 नवम्बर, 1935 को हुआ।

Loading, please wait...
