मजाज़ लखनवी
पूरा नाम : असरारुल-हक़ ‘मजाज़’
जन्म : 19 अक्टूबर, 1911; क़स्बा—रुदौली, ज़िला—बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
शिक्षा : लखनऊ और अलीगढ़। 1935 में अ.मु.वि. से बी.ए.।
दिल्ली और कुछ दूसरी जगहों पर नौकरी की। ऑल इंडिया रेडियो की उर्दू पत्रिका के सम्पादक रहे। 1936 में वापस लखनऊ आकर वहीं बस गए। यहीं से पत्रिका 'नया अदब' की शुरुआत की। 1946 में बम्बई पहुँचे, मगर फिर जल्द ही वापस लखनऊ आ गए।
प्रकाशन : मजाज़ के जीवन-काल में ही उनके संग्रह ‘आहंग’ के अनेक संस्करण निकले। कुछ अन्य रचनाओं को शामिल करके यही संकलन 1945 में ‘शबे-तार’ के नाम से प्रकाशित हुआ। 1949 में ‘साज़े-नौ’ का प्रकाशन। उसके बाद मजाज़ का सारा काव्य ‘आहंग’ के नाम से ही प्रकाशित होता रहा है।
निधन : 5 दिसम्बर, 1955; लखनऊ।

Loading, please wait...

