पद्मश्री चित्तू टुडू
जन्म : 31 दिसम्बर , 1929 , ग्राम-साहूपोखर , श्यामबाजार , बांका। शिक्षा : मैट्रिक , किन्तु स्वाध्याय से हिन्दी , अंग्रेजी , बांग्ला एवं आदिवासी भाषाओं में दक्ष। प्रकाशन : ‘ पंडित जवाहर लाल नेहरू ’ ( संताल) , ‘ जावांयधुति (संताली लोक-गीत संग्रह) , विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कई रचनाएँ प्रकाशित , आकाशवाणी से प्रसारित। योगदान : आदिवासी लोक-संस्कृति तथा साहित्य का संरक्षण-संवर्द्धन , दिल्ली में आयोजित मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में दस वर्षों तक आदिवासी लोकनर्त्तक दल का नेतृत्व , संताली क्षेत्र में शिक्षा प्रसार हेतु समर्पित , संगीत नाटक अकादमी , नई दिल्ली के पाँच वर्षों तक सदस्य मनोनीत। सम्मान : बिहार राजभाषा विभाग द्वारा सन् 1986 में सम्मानित एवं भारत सरकार द्वारा सन् 1992 में पद्मश्री से सम्मानित।
सम्प्रति : संयुक्त जन-सम्पर्क निदेशक पद से अवकाश प्राप्त कर सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों से संलग्न रहे।
निधन : 13 जुलाई , 2016

Loading, please wait...
