प्रफुल्लचन्द्र ओझा ‘मुक्त’
जन्म : 27 जनवरी, 1910; इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।
कथा–साहित्य और काव्य–सौष्ठव के लिए विख्यात प्रफुल्लचन्द्र ओझा ‘मुक्त‘ समकालीन हिन्दी साहित्य के एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण हस्ताक्षर थे। साहित्य की सभी विधाओं में उन्होंनेउ अधिकार पूर्वक लिखा। लेखन के अलावा आकाशवाणी से सक्रियता से जुड़े रहे। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया, जिनमें अज्ञेय जी के साथ संयुक्त सम्पादन में निकलने मासिक ‘आरती’ ने कीर्तिमान बनाया। उन्हें हिन्दी साहित्य के विशाल प्राचीर के सुदृढ़ स्तम्भ के रूप में सदा स्मरण किया जाता रहेगा।
निधन : 1995

Loading, please wait...


