प्रेम सुमन जैन
जन्म : 1 अगस्त , 1942; सिहुंड़ी , जबलपुर , मध्य प्रदेश।
शिक्षा : कटनी , वाराणसी , वैशाली एवं बोधगया में संस्कृत , पालि , प्राकृत , जैन धर्म तथा भारतीय संस्कृति का विशेष अध्ययन। ‘ कुवलयमालाकहा का सांस्कृतिक अध्ययन ’ विषय पर पीएच.डी.।
सुखाड़िया विश्वविद्यालय , उदयपुर के जैनविद्या एवं प्राकृत विभाग के प्रोफ़ेसर एवं विभागाध्यक्ष तथा अधिष्ठाता आदि पदों से सेवानिवृत्त।
लेखन-सम्पादन : 50 से ज़्यादा पुस्तकों का लेखन-सम्पादन एवं अनेक शोधपत्र प्रकाशित। प्राकृत-अध्ययन प्रसार संस्थान , उदयपुर के मानद निदेशक एवं त्रैमासिक शोध-पत्रिका ‘ प्राकृतविद्या ’ के संस्थापक व सम्पादक। प्राकृत-अपभ्रंश की पांडुलिपियों के सम्पादन-कार्य में प्रमुख योगदान।
विशेष : देश-विदेश के विभिन्न सम्मेलनों में शोधपत्र-वाचन। 1984 में अमेरिका एवं 1990 में यूरोप-यात्रा के दौरान विश्वधर्म सम्मेलनों में जैन - दर्शन का प्रतिनिधित्व एवं जैनविद्या पर विभिन्न व्याख्यान। अ.भा. प्राच्य विद्या सम्मेलन के चेन्नई अधिवेशन में प्राकृत एवं जैनधर्म खंड के अध्यक्ष। यू.जी.सी. द्वारा सुखाड़िया विश्वविद्यालय , उदयपुर में स्थापित बौध अध्ययन एवं अहिंसा केन्द्र के मानद निदेशक के उपरान्त एमेरिटस प्रोफ़ेसर फ़ेलो के रूप में कार्य।
सम्मान : ‘ चम्पालाल सांड साहित्य पुरस्कार ’, ‘ प्राकृत ज्ञानभारती अवार्ड ’, ‘ आचार्य हस्ती स्मृति सम्मान ’ आदि से सम्मानित।

Loading, please wait...

