श्रद्धा भारद्वाज
श्रद्धा भारद्वाज विविध भारती, नागपुर में वरिष्ठ उद्घोषक हैं। उन्होंने विविध भारती, मुम्बई से सेवाएँ प्रारम्भ कीं। एजुकेशन और मास कम्युनिकेशन में स्नातक और एम.एस.डब्ल्यू. किया। नाट्यकर्मी के रूप में उन्होंने गुलज़ार लिखित ‘रावी पार’ में अभिनय किया है। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गोवा के उद्घाटन समारोह का संचालन किया है। उन्हें ‘दैनिक भास्कर राजेन्द्र माथुर स्मृति पुरस्कार’, ‘भाषा भारती’, ‘समाज रत्न’, ‘संस्कृति पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा चुका है।

Loading, please wait...
