वीणा सिन्हा
जन्म : सन् 1940 वाराणसी।
अपने को व्यक्त करने के लिए किसी-न-किसी माध्यम का चुनाव हर व्यक्ति करता है। आपने लिखने को अपना माध्यम चुना। आरम्भ ही कहानियों के लेखन से हुआ। दर्जनों कहानियाँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित, कुछ कहानियों का बांग्ला में अनुवाद भी हुआ है।
रेडियो के लिए कुछ नाटक भी लिखे हैं। 'आधुनिका’ और 'अन्तर्यात्रा’ शीर्षक दो उपन्यास भी छप चुके हैं। राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित आपके 'स्मृति गंध’ कहानी-संग्रह की कुछ कहानियों पर विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शोध भी किया है।
प्राग, बर्लिन, वारसा, मास्को आदि की यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक बैठकों में आप भागीदारी कर चुकी हैं। आपने लन्दन, पेरिस एवं रोम की यात्रा भी की है।

Loading, please wait...


