राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा बरेली शहर में पाँच दिवसीय ‘किताब उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23-27 अक्टूबर तक विंडरमेयर थियेटर, बलवंत सिंह मार्ग, सिविल लाइन्स, अक्षर विहार के सामने, बरेली में होगा। उत्सव के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ पाठक-लेखक संवाद, रचना-पाठ, विविध विषयों पर विचार-चर्चाएँ, संगीत प्रस्तुतियाँ और नई पुस्तकों के लोकार्पण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Loading, please wait...

