राजकमल प्रकाशन समूह द्वारा इंदौर शहर में पाँच दिवसीय ‘किताब उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4-8 सितम्बर तक अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय परिसर में स्थित प्रीतमलाल दुआ सभागृह में होगा। उत्सव के दौरान भव्य पुस्तक प्रदर्शनी के साथ-साथ पाठक-लेखक संवाद, रचना-पाठ, विविध विषयों पर विचार-चर्चाएँ, संगीत प्रस्तुतियाँ और नई पुस्तकों के लोकार्पण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Loading, please wait...
