‘आज़ादी और आलू फ्राई’ सीरियाई गृह-युद्ध पर आधारित कहानियों का संग्रह है। ये कहानियाँ युद्ध और अशान्ति से जूझ रहे सीरिया के लोगों की तबाह होती ज़िन्दगी को बयान करती हैं। वे लोग लगातार ऐसे ख़तरे के बीच साँस लेने को मजबूर हैं जहाँ कहीं से भी आकर एक गोली उनको ख़त्म कर सकती है। वे सियासी तानाशाही की गिरफ़्त में हैं और भरोसेमन्द शक्तियाँ वैध तरीक़ों से उन्हें इनसाफ़ दिलाने में नाकाम हो रही हैं। ख़ौफ़, हिंसा और अनिश्चितता से भरी परिस्थिति में उनकी पीड़ा और हताशा को ये कहानियाँ किसी उत्तेजना या अतिरंजना में गए बिना, सिर्फ़ सच्चाई के सहारे शब्दों में चुपचाप उतार देती हैं। इस तरह ये उस कथन को साबित करती हैं कि कला कभी शोर नहीं करती, न ही एकता का भाव कभी समाप्त होता है।

Loading, please wait...

