जंगल शिकागो के स्टॉकयार्डों में अमानवीय स्थितियों में कार्यरत मज़दूरों की दुर्दशा और व्यवस्थागत भ्रष्टाचार का भयानक चित्र प्रस्तुत करता है, जिसने लोगों को तो झकझोरा ही, तत्कालीन सरकार को सुधार के लिए क़ानूनी क़दम उठाने को भी विवश किया। यह इस उपन्यास की उल्लेखनीय सफलता थी, हालाँकि सिंक्लेयर मज़दूरों के शोषण की समाप्ति और उनकी मानवीय गरिमा की गारंटी चाहते थे और इसके लिए सचाई को उजागर करना आवश्यक समझते थे। यही वह चीज़ है जिसने इस उपन्यास को चिरकालिक प्रतिष्ठा दी।

Loading, please wait...
