Discounts apply automatically in your cart. Have a coupon code? Apply it at checkout.
Ships in
7 Days
100%
Original
Easy
Returns
Pay on
Delivery
Free above
₹1,200
About Book
वृन्दावन को कृष्ण की क्रीड़ा-स्थली के रूप में जाना जाता है। श्रद्धा , भक्ति और समर्पण का यह केन्द्र वर्षों से न सिर्फ़ भारत बल्कि दुनिया-भर के कृष्ण-प्रेमियों को आकर्षित करता आ रहा है। लेकिन इस धार्मिक नगरी का एक पक्ष और है — यहाँ रहनेवाली विधवाएँ और उनका त्रासद जीवन। देश-भर से वे स्त्रियाँ जिन्हें विधवा हो जाने के बाद अपने घर या ससुराल , कहीं भी ठिकाना नहीं मिलता , वे वृन्दावन चली आती हैं। वे चाहे जिस आयु की हों। प्रतिष्ठित कथाकार और अपने हर उपन्यास के लिए व्यापक अध्ययन करनेवाले भगवानदास मोरवाल ने ‘ मोक्षवन ’ में इसी विषय को उठाया है। इसके लिए उन्होंने वृन्दावन में काफ़ी समय भी बिताया और सम्बन्धित सामग्री की खोज-बीन की। इस कथाकृति में आज के वृन्दावन , उसके मन्दिरों , परम्पराओं , गलियों-मुहल्लों , देवस्थानों आदि का एक विराट दृश्य रचते हुए , वे विधवाओं के दैनिक दुखों , जीवन-चर्या , वृन्दावन के धािर्मक वातावरण में उनकी दृश्यता का एक प्रामाणिक और मार्मिक चित्र प्रस्तुत करते हैं। कहानी कोलकाता से आई युवा विधवा हरिदासी की है , जो मोक्ष की इस यात्रा में अत्यन्त दुख सहन करते हुए अन्तत: संसार को विदा कह देती है और भारतीय संस्कृति से जुड़े कई ऐसे सवालों को उठा जाती है जिन पर हमारा समाज अकसर मौन रहता है। वृंदावन के साथ-साथ इस उपन्यास में बंगाल की लाल सौंधी मिट्टी की महक और कपास के सफ़ेद फूलों की कोमल बेचैनी भी रह-रहकर पाठक को उद्वेलित करती है।