‘ओडिसी’ यूनानी भाषा का महाकाव्य है। इसमें ट्रॉय-युद्ध के बाद योद्धा ओडिसियस के इथाका वापस लौटने की कथा है। शौर्य और संघर्ष का प्रेरक चित्र प्रस्तुत करने वाली यह कथा जीवन और जगत के यथार्थ को उद्घाटित करते हुए बतलाती है कि साहस, उत्साह और जिज्ञासावृत्ति से ही मनुष्य सफलता के शिखर तक पहुँच सकता है। यह अपनी रचना के सदियों बाद, आज भी मानव जीवन के प्रति अपनी ऐसी गहन अन्तर्दृष्टि के कारण प्रभावित करती है।

Loading, please wait...
