‘पीऊ और पतंगू’ की यह कहानी दोस्ती की कहानी है। यह पीऊ नाम की एक प्यारी बच्ची की कहानी है जिसे एक दिन खेलते-खेलते कुछ अजीब सी आवाज़ सुनाई देती है। देखा तो पेड़ पर एक पतंग अटकी है और पेड़ की डाल में फंसकर फट गई है। पीऊ उसे अपनी जादुई पेंसिल से जोड़ती है और उसका नाम रखती है - पतंगू। अब पीऊ और पतंगू दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन जाते हैं लेकिन पतंगू अपने मम्मी-पापा से दूर होकर उदास है। पीऊ उसे उदास नहीं देख पाती और एक अच्छा दोस्त होने का फ़र्ज़ निभाती है।
पीऊ की कहानी के माध्यम से यह पुस्तक प्रेम, दोस्ती, दया, ईमानदारी जैसे मानवीय मूल्यों का संदेश देती है। साथ ही बच्चों की रचनात्मकता और उनकी कल्पना शक्ति को भी विस्तार देती है। बच्चों के संवेदनशील मन, उनकी निजी दुनिया और बाल-मनोविज्ञान की समझ विकसित करने के लिए यह पुस्तक बड़ों के लिए भी ज़रूरी है।
बच्चों के लिए एक सुन्दर उपहार।

Loading, please wait...

