‘उसी से ठंडा उसी से गरम’ कहानियों का संग्रह है। वस्तुतः ये कहानियाँ मूल रूप में लेखक या कहानीकार के दायित्व बोध से जुड़ी हुई हैं जिसे उन्होंने अपने बालोपयोगी कथानक में सँजोया है। अतः पठनीय बाल-कहानियों का यह संकलन पाठकों को रुचिकर लगेगा। इसमें ‘उसी से ठंडा उसी से गरम’, ‘छिद्दू’, ‘जुलाहा और बनिया’, ‘आख़िरी क़दम’, ‘माँ’, ‘सच्ची मुहब्बत’, ‘बेकारी’, ‘सईदा की अम्मा’ जैसी महत्त्वपूर्ण बाल कहानियाँ संग्रहित हैं।

Loading, please wait...
