अचला शर्मा
जन्म : 24 सितम्बर, 1952
शिक्षा : एम.ए. हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय।
ऑल इंडिया रेडियो एवं वॉयस ऑफ़ अमेरिका में कार्य।
प्रमुख कृतियाँ : ‘बर्दाश्त बाहर’, ‘सूखा हुआ समुद्र’, ‘मध्यान्तर’ (कहानी-संग्रह); ‘पुनश्चः’ दो लघु उपन्यास तथा रेडियो नाटक लेखन।
सम्पादन : ‘नए जन-संचार माध्यम और हिन्दी’ (सुधीर पचौरी के साथ)।
इसके अलावा रेडियो और रंगमंच के लिए कई नाटक लिखे हैं। जिनमें से कुछ पत्रिकाओं (नटरंग, समकालीन भारतीय साहित्य, हंस) में छपे भी।
शौक : रेडियो और पढ़ना-लिखना।
सम्प्रति : बीबीसी, हिन्दी सेवा की प्रमुख।

Loading, please wait...
