अम्बर पाण्डेय के हिन्दी में तीन कविता-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनका पहला संग्रह ‘कोलाहल की कविताएँ’ 2018 में प्रकाशित हुआ। इस कृति के लिए उन्हें ‘शब्द सम्मान’ (2019) और ‘कृति सम्मान’ (2022) प्राप्त हुए। दूसरा काव्य-संग्रह ‘गरुड़ और अन्य शोक गीत’ 2021 में प्रकाशित हुआ। 2023 में प्रकाशित ‘रुक्मिणी हरण और अन्य प्रेम कविताएँ’ प्रेम-कविताओं का संग्रह है। उनका पहला उपन्यास ‘मतलब हिन्दू’ नाम से प्रकाशित है जो उनकी हिन्दू त्रयी का प्रथम भाग है।
वे जर्मन तथा फ़्रेंच से अनुवाद करते हैं और इन दिनों रूसी एवं जापानी सीख रहे हैं।
ई-मेल : [email protected]


