अनिल त्रिपाठी
कवि , आलोचक अनिल त्रिपाठी का जन्म 1 मार्च , 1971 को उत्तर प्रदेश , जिला सुल्तानपुर के तिवारीपुर गाँव में हुआ।
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी . ए . किया। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय , नई दिल्ली से एम . ए ., एम . फिल ., और पी - एच . डी . की डिग्री प्राप्त की।
उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं —‘ एक स्त्री का रोजनामचा ’, ‘ अचानक कुछ नहीं होता ’ ( कविता - संग्रह ); ‘ नई कविता और विजयदेव नारायण साही ’ ( आलोचना ) । ‘ मिट्टी की रोशनी ’ और ‘ प्रतिनिधि कविताएँ : केदारनाथ सिंह ’ उनकी सम्पादित पुस्तकें हैं।
उन्हें आलोचना के लिए प्रतिष्ठित ‘ देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान ’ से सम्मानित किया जा चुका है।
सम्प्रति : एसोसिएट प्रोफेसर , हिन्दी विभाग ,
श्री जयनारायण पी . जी . कॉलेज , लखनऊ।
सम्पर्क : [email protected]

Loading, please wait...

