अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
खड़ी बोली के प्रथम महाकवि अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का जन्म सन् 1865 ई. में ज़िला आज़मगढ़ में हुआ था। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दी के अवैतनिक सम्पादक-पद पर कार्य करते हुए ‘कबीर रचनावली' का सम्पादन किया। रचनावली की भूमिका में कबीर पर लिखे गए लेख से इनकी आलोचना-दृष्टि का पता चलता है। इन्होंने ‘हिन्दी भाषा और साहित्य का विकास' शीर्षक एक इतिहास-ग्रन्थ भी प्रस्तुत किया, जो बहुत लोकप्रिय हुआ।
1924 ई. में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रधान-पद को सुशोभित किया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय द्वारा साहित्य-सेवियों का पद प्रदान किया गया। खड़ी बोली काव्य के विकास में इनका योगदान निश्चित रूप से बहुत महत्त्वपूर्ण है।
निधन : सन् 1947

Loading, please wait...

