डॉ. दिनेश कुमार जांगिड ‘सारंग’
जन्म स्थान : फरड़ोद, नागौर (राजस्थान) अभिभावक : श्री राधाकिशन जांगिड एवं श्रीमती भंवरी देवी शिक्षा : बी.एससी., एम.ए. पत्रकारिता, एम.ए. (अंग्रेजी), बी.एड., एम.एड., एलएलबी, पी-एच.डी. विशेष उपलब्धियाँ
अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खगोलशास्त्र कार्यशाला हेतु चयन
सार्क देशों में दूरबीन निर्माण में प्रथम स्थान
फिल्म ‘माँ’ में अभिनय
पटवारी, शिक्षक, व्याख्याता, राज्य लेखा सेवा अधिकारी, राज्य प्रशासनिक अधिकारी सहित सात सरकारी नौकरियों में चयन
नेल्सन मंडेला फाउंडेशन, मुम्बई द्वारा शान्ति पुरस्कार
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा ‘भारत गौरव’ पुरस्कार साहित्य सेवा एवं प्रकाशन
विद्यालय समय से ही ‘बालहंस’, ‘नंदन’ जैसी प्रसिद्ध पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित
देश के विभिन्न ख्यातनाम समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में निरन्तर रचनाओं का प्रकाशन
अंगिरा-ज्योति, विश्वविद्यालय टाइम्स, काव्यधारा, मरू-गुलशन, संचेय सहित एक दर्जन से अधिक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन प्रकाशित पुस्तकें— राजस्थानी गीत-गंगा (राजस्थानी गीतकारों एवं गीतों पर सम्पादित पुस्तक), बाकी सब ठीक है (काव्य-संग्रह), नानाजी कहिन (संस्मरण), अरज करूं गुरु थां’ने (भजन-संग्रह), राजस्थान दर्शन (राजस्थान सामान्य-ज्ञान), क्या करेगी मेनका (हास्य-व्यंग्य काव्य-संग्रह), प्रकाशनाधीन—हेली म्हारी (हेली भजनों पर शोध-प्रबन्ध), कार्यालयों में हिन्दी ई-टूल्स सम्प्रति : भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी, नई दिल्ली में अपर आयुक्त (कस्टम एवं जीएसटी) के रूप में पदस्थ। सम्पर्क : [email protected]

Loading, please wait...

