ग्रेहम ग्रीन
ग्रेहम ग्रीन (1904-1991) बीसवीं सदी के सबसे महत्त्वपूर्ण अंग्रेज़ी उपन्यासकारों में से एक थे। उन्हें अपने उपन्यासों में समकालीन राजनीतिक माहौल के सन्दर्भ में जीवन के नैतिक संशयों को दर्शाने के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। छह दशक से अधिक लम्बे अपने लेखकीय जीवन में उन्होंने दो दर्जन उपन्यास लिखे जिनमें प्रमुख हैं—‘द पावर एंड द ग्लोरी’, ‘द एंड ऑफ़ द अफ़ेयर’, ‘द हार्ट ऑफ़ द मैटर’, ‘द थर्ड मैन’, ‘द क्वाइट अमेरिकन’, ‘अवर मैन इन हवाना’, ‘द कॉमेडियंस और द ह्यूमन फैक्टर’। ‘ए सॉर्ट ऑफ़ लाइफ़’ और ‘वेज़ ऑफ़ एस्केप’ उनकी आत्मकथात्मक कृतियाँ है।

Loading, please wait...

