इलाचन्द्र जोशी
इलाचन्द्र जोशी का जन्म 13 दिसम्बर, 1902 ई. को अल्मोड़ा में हुआ। ‘चाँद’ के सहयोगी सम्पादक रहे, 1929 में ‘सुधा’ का सम्पादन किया। पहला उपन्यास 1929 में प्रकाशित हुआ। ‘कोलकाता समाचार’, ‘चाँद’, ‘विश्ववाणी’, ‘सुधा’, ‘सम्मेलन-पत्रिका’, ‘संगम’, ‘धर्मयुद्ध’ और ‘साहित्यकार’ जैसी पत्रिकाओं के सम्पादन से भी जुड़े रहे।
उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘लज्जा’, ‘संन्यासी’, ‘पर्दे की रानी’, ‘प्रेत और छाया’, ‘निर्वासित’, ‘मुक्तिपथ’, ‘सुबह के भूले’, ‘जिप्सी’, ‘जहाज का पंछी’, ‘भूत का भविष्य’, ‘ऋतुचक्र’ (उपन्यास); ‘धूपरेखा’, ‘दीवाली और होली’, ‘रोमांटिक छाया’, ‘आहुति’, ‘खंडहर की आत्माएँ’, ‘डायरी के नीरस पृष्ठ’, ‘कटीले फूल लजीले काँटे’ (कहानी); ‘साहित्य सर्जना’, ‘विवेचना’, ‘विश्लेषण’, ‘साहित्य चिन्तन’, ‘शरतचन्द्र : व्यक्ति और कलाकार’, ‘रवीन्द्रनाथ ठाकुर’, ‘देखा-परखा’ (समालोचना-निबन्ध)।
उन्हें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ‘ऋतुचक्र’ उपन्यास पर ‘प्रेमचन्द पुरस्कार’, ‘राज्य साहित्यिक पुरस्कार’ (उत्तर प्रदेश) समेत कई अन्य पुरस्कार मिले। 1979 ई. में उन्हें ‘साहित्य वाचस्पति की उपाधि’ प्रदान की गई।
सन् 1982 में उनका निधन हुआ।

Loading, please wait...










