जगदीश प्रसाद सिंह
पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह का जन्म सन् 1934 में बिहार, रोहतास के मीरगंज गाँव में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय, पटना में अध्ययन किया और वहीं से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की। कॉलेज और विश्वविद्यालय शिक्षक के रूप में अड़तीस वर्षों की सेवा के बाद, वे मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए।
उन्होंने अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं में लिखा। अंग्रेजी में उनके सात उपन्यास हैं—‘द व्हाइट हॉर्स’, ‘समर फ्लावर्स’, ‘हनीकॉम्ब’, ‘द कर्फ्यू’, ‘द इनसाइडर’, ‘द सेक्रेड फायर’ और ‘रिलीज’। हिन्दी में उन्होंने 12 उपन्यास, 16 नाटक और दो सौ कहानियाँ लिखी हैं। उनकी ये कहानियाँ सात खंडों में प्रकाशित हुई हैं। तीन आलोचनात्मक पुस्तकें भी उन्होंने लिखी हैं।
साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2013 में ‘पद्मश्री’ से अलंकृत किया।
26 मार्च, 2024 को पटना में उनका निधन हुआ।

Loading, please wait...







