खुशवन्त सिंह
जन्म : 15 अगस्त , 1915 , हडाली (अब पाकिस्तान में)।
शिक्षा : लाहौर से स्नातक तथा किंग्स कॉलेज , लंदन से एल.एल.बी.।
1939 से 1947 तक लाहौर हाईकोर्ट में वकालत की। विभाजन के बाद भारत की ‘ राजनयिक सेवा ’ के अन्तर्गत कनाडा में ‘ इन्फ़ॉर्मेशन अफ़सर ’ तथा इंग्लैंड में भारतीय उच्चायुक्त के ‘ प्रेस अटैची ’ रहे। कुछ वर्षों तक प्रिंस्टन तथा स्वार्थमोर विश्वविद्यालयों में अध्यापन भी किया।
भारत लौटकर नौ वर्षों तक ‘ इलस्ट्रेटेड वीकली ’ तथा तीन वर्षों तक ‘ हिन्दुस्तान टाइम्स ’ का कुशल सम्पादन किया। ‘ हिन्दुस्तान टाइम्स ’ तथा ‘ संडे ’ के लिए नियमित रूप से क्रमश : ‘ विद मैलिस टुवड्र र्स वन एंड ऑल ’ एवं ‘ गॉसिप , स्वीट एंड सॉर ’ लिखते रहे तथा ‘ पेंगुइन बुक्स इंडिया ’ में सलाहकार सम्पादक के पद पर भी कार्यरत रहे।
प्रमुख कृतियाँ : पाकिस्तान मेल , मेरा लहुलूहान पंजाब , सच प्यार और थोड़ी सी शरारत , मृत्यु मेरे द्वार पर , प्रतिनिधि कहानियाँ , हिस्ट्री ऑफ सिख्स के दो खंड तथा रंजीत सिंह । अनेक लेखमालाओं के अतिरिक्त उर्दू और पंजाबी में कई अनुवाद भी किए।
1980 में राज्यसभा के सदस्य मनोनीत हुए। 1974 में ‘ पद्मभूषण ’ की उपाधि मिली , जिसे ‘ ऑपरेशन ब्लू स्टार ’ के खिलाफ गुस्सा जताते हुए लौटा दिया।
निधन : 20 मार्च , 2014

Loading, please wait...





