मनमोहन
मनमोहन का जन्म अक्तूबर, 1953 में जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से हिन्दी साहित्य में एम.ए. और हिन्दी आलोचना के परम्परा-विमर्श पर शोध कार्य किया। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के हिन्दी विभाग में अध्यापन किया। वहीं से सेवानिवृत्त हुए।
लेखन और अध्यापन के अलावा सामाजिक-सांस्कृतिक पुनर्रचना के कामों में उनकी सक्रिय हिस्सेदारी रही है। अनेक पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ, लेख और टिप्पणियाँ प्रकाशित।
कविता के लिए उन्हें वर्ष 2005 के 'शमशेर सम्मान' से सम्मानित किया गया।


