मनमोहन ठाकौर
मनमोहन ठाकौर का जन्म 23 जुलाई, 1923 को आगरा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.ए. किया।
उनकी प्रकाशित रचनाएँ हैं—सौमित्र संकल्प (कविता-संग्रह), एक नास्तिक की तीर्थयात्रा, काले पानी का गहराव (यात्रा-वृतान्त), पप्पू (रांगेय राघव के याराने के पाँच वर्षों का सफरनामा), अंतरंग, आवाजें बल्का बस्ती की (संस्मरण), सेलैक्टेड सौलिलॉकीज़, अलीक मानव (अनुवाद)।
लगभग 250 कविताओं तथा 15 नाटकों का गुजराती, बांग्ला तथा अंग्रेज़ी से अनुवाद किया।
15 अगस्त, 1999 को पूना में उनका निधन हुआ।

Loading, please wait...
