मनोज भक्त
मनोज भक्त का जन्म 19 अगस्त, 1964 को झारखंड के पालगंज, गिरिडीह में हुआ। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा गिरिडीह और हज़ारीबाग़ से हुई। गिरिडीह कॉलेज, राँची विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक किया। 1988 से 1990 तक पत्रकारिता की। लेखन में भी सक्रिय रहे। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कहानियाँ और कविताएँ प्रकाशित हुई हैं। रेडियो से उनके नाटकों का प्रसारण भी हुआ है। 1990 से अब तक झारखंड के विभिन्न ज़िलों में बतौर पूर्णकालिक राजनीतिक कार्यकर्ता सक्रिय हैं।
ई-मेल : [email protected]

Loading, please wait...

