मनोज पाण्डेय
सन् 1974 में इलाहाबाद में जन्मे मनोज पाण्डेय हिन्दी आलोचना, प्रयोजनमूलक हिन्दी और मीडिया के अध्ययन-अध्यापन में विशेष अभिरुचि रखते हैं।
केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा में कुछ वर्ष अध्यापन। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल की ‘स्वतंत्र भारत की पत्रकारिता’ विषयक शोध परियोजना से सम्बद्ध रहे। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से जुड़कर यूनिसेफ़ द्वारा वित्तपोषित एक परियोजना में भी कुछ समय कार्य किया।
साहित्य से जुड़े नए प्रसंगों, नए विमर्शों पर सतत चिन्तन-लेखन। इन अनुशासनों पर 8 पुस्तकें तथा कई शोध लेख एवं आलेख प्रकाशित।
सम्प्रति : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में अध्यापन।

Loading, please wait...



