मिहाइल सदौवेन्यु
मिहाइल सदौवेन्यु (1880-1961) रोमानिया के कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें कम्युनिस्ट शासन के दौरान दो बार (1947-48 और 1958) अपने देश का राज्याध्यक्ष बनने का गौरव मिला। वे अपने देश के लिक्खाड़ लेखकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने बड़ी संख्या में ऐतिहासिक और साहसी उपन्यास लिखे। उनके अधिकतर कथानक रोमानिया के मध्यकाल और आरम्भिक आधुनिक काल में अवस्थित हैं। रोमानियन लेखक संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे सदौवेन्यु को 1961 में ‘लेनिन शान्ति पुरस्कार’ प्रदान किया गया था।

Loading, please wait...

