मोहन सिंह
4 मार्च, 1945 को जन्मे मोहन सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र यूनियन के सन् 1968-1969 तक अध्यक्ष रहे। वे शुरू से ही समाजवादी आन्दोलन के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और यही कारण कि समाजवादी पार्टी के महासचिव भी बनाए गए। उन्होंने आपातकाल के विरोध में लम्बे समय तक जेल में व्यतीत किया। वे 1977 में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, सन् 1980-85 तक लोकदल की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और 1991-96 तक लोकसभा के सदस्य रहे।
उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं—‘यादें और बातें’, ‘संविधान निर्माण में पं. नेहरू का योगदान’, ‘समाजवादी आन्दोलन का इतिहास’, ‘संसदीय लोकतंत्र का संकट : नेहरूयुगीन मान्यता’ आदि।
निधन : 22 सितम्बर, 2013

Loading, please wait...

