नीला प्रसाद
नीला प्रसाद का जन्म 10 दिसम्बर, 1961 को हुआ। उनके छह कहानी-संग्रह ‘सातवीं औरत का घर’, ‘चालीस साल की कुँवारी लड़की’, ‘ईश्वर चुप है’, ‘मात और मात’, ‘बिटिया ना माने’, ‘शी विल नॉट’ (अंग्रेज़ी में) तथा एक उपन्यास ‘अन्त से शुरू’ प्रकाशित हो चुके हैं। ‘कृति और स्मृति : डॉ. दिनेश्वर प्रसाद’ पुस्तक का सह-सम्पादन किया है। इन्हें ‘विजय वर्मा कथा सम्मान’, ‘कमलेश्वर स्मृति कथा सम्मान’ और ‘यंग मैनेजर्स अवॉर्ड’ मिले हैं। कोल इंडिया लिमिटेड से महाप्रबन्धक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद नोएडा, उत्तर प्रदेश में रहती हैं।

Loading, please wait...
