पं . सुन्दरलाल
जन्म : 1886; मुज़फ़्फ़रनगर।
क्रान्तिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और इतिहासकार। गदर पार्टी से जुड़े थे। महात्मा गांधी से मिलने के बाद गांधीवादी हुए। स्वतंत्रता-संग्राम के दौरान कई बार जेल गए।
उनकी किताब ‘भारत में अंग्रेज़ी राज’ शीर्षक से प्रकाशित हुई, जिसे ब्रिटिशों द्वारा प्रतिबन्धित कर दिया गया। बाद में प्रतिबन्ध हटने पर वह फिर से प्रकाशित हुई। उन्होंने 40 से अधिक किताबें लिखीं। हिन्दी साप्ताहिक ‘कर्मयोगी’ के सम्पादक रहे।

Loading, please wait...
