रवीन्द्र भारती
आपकी प्रकाशित कृतियाँ हैं —‘ जड़ों की आख़िरी पकड़ तक ’, ‘ धूप के और क़रीब ’, ‘ यह मेरा ही अंश है ’, ‘ नचनिया ’, ‘ नाभिनाल ’ और ‘ जगन्नाथ का घोड़ा ’ ( कविता-संग्रह) ; ‘ कम्पनी उस्ताद ’, ‘ फूकन का सुथन्ना ’, ‘ जनवासा ’, ‘ अगिन तिरिया ’ और ‘ कौआहंकनी ’ ( नाटक)।
उनकी कविताएँ कई भाषाओं में अनूदित हुई हैं। नाटकों के भी अनेक मंचन हुए हैं जिन्हें रंगकर्मियों और दर्शकों , सभी ने सराहा है। ‘ कौआहंकनी ’ नाटक पर फिल्म भी बनी है।
सम्मान और पुरस्कार : बिहार राष्ट्रभाषा परिषद का विशिष्ट साहित्य सेवा सम्मान , दिनकर सम्मान , मानव संसाधन मंत्रालय , भारत सरकार से सीनियर फेलोशिप।
सम्पर्क : ravinderbharti 12 @yahoo.com

Loading, please wait...













