विकास कुमार झा
10 जुलाई, 1961 को बैरगिनिया, सीतामढ़ी, बिहार में जन्मे विकास कुमार झा हिन्दी पत्रकारिता के एक समर्थ हस्ताक्षर हैं। उनकी प्रकाशित कृतियाँ हैं—‘बिहार में राजनीति का अपराधीकरण’, ‘सत्ता के सूत्रधार : आजादी के बाद का भारत’ (राजनैतिक दस्तावेज); ‘मैकलुस्कीगंज’, ‘वर्षावन की रूपकथा’, ‘गयासुर संधान’, ‘राजा मोमो और पीली बुलबुल’ (उपन्यास); ‘उल्लास की नाव’ (पॉप संगीत की मल्लिका उषा उथुप की जीवनी); ‘इस बारिश में’ (कविता-संग्रह); ‘जमपुत्र’, ‘सोनमछरिया’ (मैथिली में लिखित नाटक) और ‘परिचय-पत्र’ (बिहार के बांग्ला-भाषियों के जीवन पर बांग्ला पुस्तक)। बिहार की मुक्तिकामी जनता के संघर्ष में सदैव सक्रिय रचनात्मक हिस्सेदारी।

Loading, please wait...





