धीरेन्द्र कुमार पटेल
20 जून, 1971 को जौनपुर उत्तर प्रदेश के बयालसी क्षेत्र के बराईं गांव में जन्म। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से हिन्दी साहित्य में स्नातक आनर्स एवं परास्नातक की उपाधियाँ।
1998 से 2000 ई. राजकीय महाविद्यालय, छपरौली बगपत में अध्यापन कार्य, सन 2000 से सल्तनत बहादुर पी. जी. कॉलेज, जौनपुर में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत।
साहित्यिक सेवा :
डगर की रेत, औरत की जानिब (कविता संग्रह); हिंदी की लंबी कविताओं में अंतः संघर्ष : परंपरा एवं प्रवाह (आलोचना), भक्तिकालीन काव्य, आधुनिक काव्य मंजरी, निबंध सप्तक (संपादन)। वर्तमान साहित्य, लमही, सृजन सरोकार, सोच-विचार, वागर्थ, कथाक्रम आदि पत्रिकाओं में कविता, कहानियाँ, आलेख आदि तथा विभिन्न शोध जर्नल में दो दर्जन से ज्यादा शोध-पत्र प्रकाशित।
पुरस्कार : भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली द्वारा महात्मा ज्योति बा फूले नेशनल फेलोशिप सम्मान 2014 एवं साहित्य संघ, वाराणसी द्वारा सेवक साहित्य श्री सम्मान 2024 से पुरस्कृत।
सम्प्रति : प्रोफ़ेसर (हिन्दी साहित्य)
ईमेल : [email protected]



