गिरीश काशिद
गिरीश काशिद का जन्म 10 अप्रैल, 1973 को कुसलंब, जिला सोलापुर (महाराष्ट्र) में हुआ। उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं- 'नवम दशक के आंचलिक उपन्यास', 'कथाकार संजीव', 'संजीव जनधर्मी कथाशिल्पी', 'दलित साहित्य : प्रकृति और सन्दर्भ', 'हिन्दी महिला आत्मकथा', 'हिन्दी उपन्यासों में चित्रित आंचलिक जीवन' (आलोचना); 'साहित्य, संस्कृति और भूमंडलीकरण', 'आषाढ़स्य प्रथम दिने', 'माझ क्रांतिस्वप्न', 'महर्षि विट्ठल रामजी शिंदे : जीवन और कार्य' (अनुवाद); 'पसीने के फूल' (कहानी); 'खाली जमीन व आकाश' (समीक्षा और संवाद); 'साहित्यालोक, काव्यालोक' (सम्पादन)।
वे पंजाबराव देशमुख राष्ट्रीय शिक्षक परिषद के 'महात्मा जोतीराव फुले गुणवन्त शिक्षक पुरस्कार' और महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा के 'हिन्दी सेवी सम्मान' से सम्मानित हैं।
सम्प्रति : प्राध्यापक, हिन्दी विभाग, श्रीमान भाऊसाहेब झाडबुके महाविद्यालय, बार्शी, सोलापुर, महाराष्ट्र।



