परशुराम राऊ आर्डे
परशुराम राऊ आर्डे का जन्म 1 जून, 1941 को गाँव चोपड़ी, जिला पाटन, सतारा (महाराष्ट्र) में हुआ। उन्होंने भौतिकशास्त्र में एम.एससी. किया। रयात शिक्षण संस्थान में भौतिकशास्त्र के प्रोफेसर रहे। 1985 से अन्धविश्वास उन्मूलन के जागरूकता एवं कृति कार्यक्रम से जुड़े। वैज्ञानिक जागरूकता शिविर, व्याख्यान और लेखन के जरिये अन्धविश्वास के खिलाफ निरन्तर संघर्ष। वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित दो अंकों के नाटक 'हँसते-खेलते विज्ञान' का लेखन एवं निर्देशन। महाराष्ट्र अन्धश्रद्धा निर्मूलन समिति के मुखपत्र 'अन्धश्रद्धा निर्मूलन वार्तापत्र' के प्रधान सम्पादक और सलाहकार के रूप में कार्य किया। उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं' अन्धश्रद्धा प्रश्नचिह्न आणि पूर्णविराम', 'विज्ञान व अन्धश्रद्धा', 'आत्मा-पुनर्जन्म-प्लँचेट', 'वेध विश्वाचा मानवी शौर्याचा'।
वे 'डॉ. अरुण लिमये पुरस्कार', महाराष्ट्र सरकार के 'सर्वश्रेष्ठ साहित्य पुरस्कार', 'पी.डी. पाटिल, कराड गौरव पुरस्कार', मराठा समाज, सांगली के 'अन्धविश्वास उन्मूलन कार्यकर्ता पुरस्कार' और महाराष्ट्र अन्धश्रद्धा निर्मूलन समिति के 'जीवन गौरव पुरस्कार' से सम्मानित हैं।
सम्पर्क : 'मानवता' 55, यशवन्तनगर, सांगली-416-4361

