गुम्पी ङूसो
गुम्पी ङूसो ने एम.ए., बी.एड. किया है। फ़िलहाल पी-एच.डी. कर रही हैं। लोक-संस्कृति के संरक्षण में उनकी विशेष रुचि है। 'यापोम : गालो लोककथाएँ' उनकी पहली प्रकाशित पुस्तक है। विभिन्न राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में वक्ता, विशेषज्ञ, प्रशिक्षक और सदस्य के रूप में उनकी सहभागिता रही है। उन्होंने आकाशवाणी एवं दूरदर्शन में कई वर्षों तक कार्य किया है। पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन। Colours of NE-India Gumpi (पूर्वोत्तर भारत) नाम से उनका यूट्यूब चैनल है।
उन्हें राज्य की प्रथम हिन्दी अधिकारी सम्मान के अलावा पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग; अरुणाचल हिन्दी संस्थान, ग्वालियर साहित्य संस्थान, साहित्य संगम चितवन, नेपाल और लुताक-लिदो समाज द्वारा सम्मानित किया गया है।
सम्प्रति : हिन्दी अधिकारी, राजीव गाँधी विश्वविद्यालय, अरुणाचल प्रदेश।
सम्पर्क: [email protected]


