आर. चेतनक्रान्ति
आर. चेतनक्रान्ति का जन्म उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के उमरी कलाँ गाँव में हुआ। शुरू की पढ़ाई-लिखाई वहीं (गाँव के प्राथमिक और इंटरमीडिएट विद्यालयों) से हुई। मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया। उनके तीन कविता-संग्रह 'शोकनाच', 'वीरता पर विचलित' और 'आत्मद्रोह' प्रकाशित हैं।
उन्हें कविता के लिए 'भारतभूषण अग्रवाल स्मृति पुरस्कार', 'स्पन्दन पुरस्कार', 'अमर उजाला शब्द सम्मान', राजस्थान पत्रिका के 'वार्षिक कविता पुरस्कार' तथा बनारस लिट-फेस्ट के 'कबीर सम्मान' से सम्मानित किया गया है।
सम्पर्क : [email protected]






