सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का जन्म सासाराम, बिहार में हुआ। उन्होंने इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एम.ए. एवं एम.फिल. (हिन्दी) किया।
'सामयिक वार्ता' (फ़रवरी, 2003) में उनकी पहली कविता प्रकाशित हुई। 'सदानीरा', 'कृति बहुमत', 'प्रयाग पथ', 'इंडिया टुडे वार्षिकांक', 'समकालीन जनमत', 'परिन्दे' आदि पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ और निबन्धों के अनुवाद प्रकाशित हैं।
सम्प्रति : लखनऊ में निवास।
ई-मेल: [email protected]


