विनीत कुमार
हिन्दी ब्लॉगिंग की दुनिया में लम्बे अरसे से बेहद लोकप्रिय विनीत कुमार ने सोशल मीडिया में अपनी दमदार उपस्थिति के बूते लेखन की पारम्परिक दुनिया में अपने लिए बहुत कम समय में एक ख़ास जगह बनाई है। थोड़े समय के लिए मीडिया से जुड़े, फिर अकादमिक दुनिया में लौट आए विनीत यूनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर न्यूज़ चैनलों की अन्दरूनी दुनिया तक से अपने लप्रेक का साजो-सामान जुटाते हैं। फ़िलहाल इनकी प्रसिद्धि मीडिया-विश्लेषक के रूप में है।

Loading, please wait...


