वाजिद अली शाह
वाजिद अली शाह का जन्म 30 जुलाई, 1822 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वे अवध के आखिरी नवाब थे। नृत्य-संगीत से उनका स्वाभाविक लगाव था। 'अख़्तर' उपनाम से वे शायरी करते थे। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं' सौतुल मुबारक', 'नाजो', 'दुलहन', 'बनी', 'चंचल नाज़नीन'।
7 फ़रवरी, 1887 को कलकत्ता में उनका निधन हुआ।

