राकेश कबीर
राकेश कबीर का जन्म 20 अप्रैल, 1984 को महाराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर एकडंगा गाँव में हुआ। गोरखपुर विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से 'भारतीय सिनेमा में प्रवासी भारतीयों का चित्रण' विषय पर एम.फिल. और 'ग्रामीण सामाजिक संरचना में निरन्तरता एवं परिवर्तन' विषय पर पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त की।
उनकी कविताएँ, लेख और कहानियाँ हिन्दी और अंग्रेज़ी की अनेक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। सिनेमा, इतिहास, समाज और संस्कृति के विभिन्न आयामों में गहरी दिलचस्पी रखनेवाले राकेश कबीर की प्रकाशित कृतियों में पाँच कविता-संग्रह 'नदियाँ बहती रहेंगी', 'कुँवरवर्ती कैसे बहे?', 'नदियाँ ही राह बताएँगी', 'तुम तब आना...', 'चिड़ियों का लोकतंत्र' प्रकाशित हैं।
सम्प्रति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
ई-मेल : [email protected]






